नई दिल्ली, सितम्बर 17 -- देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी 17 सितंबर को अपना 76वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर बॉलीवुड सितारों ने भी पीएम मोदी को बधाई दी है। शाहरुख खान ने भी पीएम मोदी के जन्मजदिन पर उनके लिए इंस्टाग्राम पर स्टोरी पोस्ट की। उन्होंने पीएम मोदी की अच्छी सेहत की कामना की।शाहरुख खान ने किया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को विश शाहरुख खान ने अपने इंस्टाग्राम पर स्टोरी पोस्ट करते हुए लिखा- माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, आपको जन्मदिन की बहुत शुभकामनाएं। आपके अच्छे स्वास्थ्य, खुशी और सार्थकता की कामना करता हूं। देश को प्रेरित करने की ताकत और पॉजिटिविटी आपमें बनी रहे। सलमान खान ने भी दी बधाई सलमान खान ने अपने एक्स हैंडल पर पीएम मोदी को बधाई देते हुए लिखा- जन्मदिन मुबारक हो माननीय पीएम साहब। जन्मदिन की बहुत बधाई नरेंद्र भ...