नई दिल्ली, अक्टूबर 28 -- बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के फैंस के लिए एक मायूस करने वाली खबर आई है। इस साल किंग खान का बर्थडे थोड़ा अलग होगा, क्योंकि शाहरुख की टीम ने बताया है कि सालाना आयोजित होने वाला SRKDay इवेंट इस साल 2 नवंबर को नहीं होगा। इस खास मौके पर शाहरुख खान के ढेरों फैंस उनके मुंबई वाले बंगले (मन्नत) के बाहर जमा हो जाते हैं। देश ही नहीं बल्कि दुनिया भर से शाहरुख खान के चाहने वाले उनके घर के बाहर शाहरुख खान की एक झलक पाने को जमा हो जाते हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक शाहरुख खान की टीम ने उनके फैन क्लबों को सूचित किया है कि इस साल कोई इवेंट नहीं होगा।इस साल नहीं होगा SRK Day सियासत की एक रिपोर्ट के मुताबिक शाहरुख खान ने यह फैसला अपनी अपकमिंग फिल्म 'किंग' पर फोकस करने को ध्यान में रखकर लिया है। हालांकि शाहरुख खान के फैंस को यह भी सूच...