नई दिल्ली, सितम्बर 30 -- महाराष्ट्र खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) के आयुक्त तुकाराम मुंढे ने 'विमल इलायची' विज्ञापन मामले को लेकर शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ को कारण बताओ नोटिस भेजा था। पहले खबर आई थी कि तीन में से सिर्फ एक ने ही नोटिस का जवाब नहीं दिया है, लेकिन अब FDA ने बताया कि तीनों के जवाब मिल गए हैं।कहां तब पहुंचा पूरा मामला? मंगलवार को हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में तुकाराम मुंढे ने बताया कि तीनों में से दो अभिनेताओं ने व्यक्तिगत सुनवाई की मांग की थी। ऐसे में सोमवार को दोनों की सुनवाई हुई। अब FDA इस मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया पर काम कर रहा है। हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि किन दो अभिनेताओं ने सुनवाई का अनुरोध किया था। दरअसल, FDA ने 11 अगस्त को शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ को नोटिस जारी किया था। तीनों से 15 दि...