नई दिल्ली, मार्च 31 -- बिहार के एक छोटे से गांव से महज 250 रुपये लेकर काम की तलाश में निकले दिलीप मुखिया आज सोशल मीडिया पर स्टार' बन चुके हैं। फिल्ममेकर फराह खान के साथ पिछले 11 सालों से काम कर रहे दिलीप अब सिर्फ उनके कुक नहीं रहे, अब वह बड़े-बड़े ब्रांड्स का चेहरा बन गए हैं। फराह खान ने अपने हालिया व्लॉग में दिलीप की बढ़ती शोहरत और सैलरी को लेकर हुए शॉकिंग खुलासे किए, जिसके बाद दुनिया का ध्यान एक बार फिर दिलीप की तरफ गया है।शाहरुख खान को प्याज काटना सिखाया था दिलीप की पॉपुलैरिटी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वह सुपरस्टार शाहरुख खान के साथ एक ऐड में नजर आ चुके हैं। फराह खान के निर्देशन में बने इस ऐड में दिलीप फुल कॉन्फिडेंस के साथ शाहरुख को प्याज काटना सिखा रहे हैं। उन्होंने शाहरुख के सामने उनकी ही फिल्म 'कल हो ना हो' का एक जोक...