रामपुर, फरवरी 16 -- शाहबाद। नगर के मोहल्ला मस्जिदकाजी में सोमवार को आजाद समाज पार्टी की संयुक्त बैठक का आयोजन हुआ। इसमें बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया गया। बैठक में शामिल रहे जिला अध्यक्ष चंद्रपाल ने नगर निवासी शाहरुख को संगठन का नगर अध्यक्ष मनोनीत किया। शाहरुख ने कहा कि वे पार्टी की विचारधारा को आगे बढ़ाने और युवाओं को जोड़ने का कार्य करेंगे। बैठक में भीम आर्मी के पूर्व जिला प्रभारी बाबर हुसैन, पूर्व जिला अध्यक्ष शिव ओम सागर, पूर्व जिला उपाध्यक्ष प्रमोद सागर, अशोक सागर, नावेद अहमद, धर्मेंद्र कुमार आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.