भभुआ, जून 23 -- कहा, निष्पक्ष जांच व कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन तेज करेंगे मुखिया, पैक्स अध्यक्ष, सामाजिक कार्यकर्ताओं ने लिया भाग (पेज चार) भगवानपुर, एक संवाददाता। भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र निवासी भरत भूषण तिवारी की कथित फर्जी पुलिस एनकाउंटर में हुई मौत के खिलाफ मंगलवार की शाम भगवानपुर प्रखंड मुख्यालय में आक्रोश मार्च निकाला गया। यह भी पढ़ें- शाहरपुर एनकाउंटर के खिलाफ निकाला आक्रोश मार्चप्रतिवाद मार्च का नेतृत्व भभुआ-अधौरा मुख्य सड़क पर किए गए प्रतिवाद मार्च में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। इसका नेतृत्व भगवानपुर पंचायत के मुखिया उपेंद्र पांडेय, सरैयां पंचायत के मुखिया उमेश दुबे, करणी सेना के सिंघल सिंह तथा पैक्स अध्यक्ष अरुण सिंह ने संयुक्त रूप से किया। विरोध मार्च की शुरुआत जैतपुर सड़क मोड़ स्थित पेट्रोल पंप के समीप से हुई।...