बागपत, जुलाई 2 -- दिल्ली की तुगलकाबाद स्थित डॉ. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में आयोजित 49वीं उत्तर प्रदेश स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में वीर शाहमल राइफल क्लब, बड़ौत के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विभिन्न स्पर्धाओं में स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदक अपने नाम किए। मुख्य कोच फारूक अली ने बताया कि खिलाड़ियों की यह उपलब्धि कठोर परिश्रम, अनुशासित प्रशिक्षण और निरंतर अभ्यास का परिणाम है। पदक जीतकर क्लब पहुंचने पर शूटरों का स्वागत किया गया, जिसमें मास्टर मांगेराम, आरिफ सोरान, सूर्य तोमर, वैभव दीक्षित, आर्यन आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- निशानेबाजी प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण और कांस्य पदक यह भी पढ़ें- विश्व चौंपियनशिप व यूपी स्टेट शूटिंग में चमके शामली के निशानेबाज यह भी पढ़ें- तीन निशानेबाजों ने एयर पिस्टल में सिल्वर मेडल जीते

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...