बागपत, अप्रैल 12 -- बड़ौत। नगर की शाहमल कालोनी में महिलाओं की बैठक हुई, जिसमें वक्ताओं ने कहा कि कालोनी के पार्क में पानी की टंकी बनने नहीं देंगे। पानी की टंकी बनने से पार्क की सुंदरता खराब हो जाएगी। बैठक में महिलाओं ने कहा कि पार्क में मंदिर बना हुआ है, जिसमें कालोनी की सभी महिलाएं पूजा करने जाती है। ओवर हेड टैंक बनने से वहां पर परेशानी होगी। कालोनी प्राधिकरण से पास है, जिसके चलते उसमे पहले ही एक ओवर हेड टैंक बना हुआ है। कालोनी में सभी घरों में सबमर्सिबल लगा हुआ, जिस कारण वहां नए ओवर हेड टैंक की जरुरत नहीं है। महिलाओं ने कालोनी के बजाए किसी अन्य स्थान पर ओवर हैड टैंक बनावाने की मांग की, जिससे कालोनी के लोगों को परेशानी न हो। बैठक में प्रज्ञा आर्या, कृष्णा, मेघा, सतबीरी, रेखा तोमर, कमलेश, वशमी तोमर, कमलेश, ममता आदि शामिल रही।
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.