शाहमंशूर साहब के सालाना उर्स में उमड़ी जायरीनों की भीड़
रुडकी, अगस्त 20 -- बुग्गावाला। बुग्गावाला क्षेत्र के शाहमनशूर गांव में हजरत शाहमंशूर साहब की दरगाह पर आयोजित सालाना उर्स में गुरुवार को जायरीनों की भीड़ उमड़ पड़ी। उत्तराखंड के साथ आसपास के विभिन्न जनपदों से हजारों की संख्या में जायरीन दरगाह पहुंचे। श्रद्धालुओं ने चादरपोशी कर देश में अमन, चैन और खुशहाली की दुआ मांगी। श्रद्धालुओं ने दरगाह पर अकीदत के साथ हाजिरी लगाई और अपनी मन्नतों की पूर्ति के लिए दुआ मांगी। बड़ी संख्या में जायरीनों के पहुंचने से पूरे क्षेत्र में मेले जैसा माहौल बना रहा। दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं ने दरगाह पर चादर और फूल पेश कर अपनी अकीदत का इजहार किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.