नोएडा, मई 15 -- ग्रेटर नोएडा, प्रमुख संवाददाता। शाहबेरी स्थित फर्नीचर मार्केट में शुक्रवार देर रात अचानक आग लगने से अफरातफरी मच गई। एक दुकान में लगी आग ने आसपास की कई दुकानों और गोदामों को अपनी चपेट में ले लिया। इस घटना से पास में बने फ्लैट में रहने वाले लोग भी सहम गए। मौके पर दमकल की कई गाड़ियां आग पर काबू पाने के प्रयास में जुटीं। हालांकि, अब तक किसी जनहानि की सूचना नहीं है। लोगों ने बताया कि ग्रेटर नोएडा वेस्ट से क्रॉसिंग रिपब्लिक की तरफ जाने वाले मार्ग में शाहबेरी क्षेत्र में प्रवेश करते हुए दोनों साइड फर्नीचर की दुकानें बनी हुई हैं। यह भी पढ़ें- ग्रेटर नोएडा के मशहूर फर्नीचर मार्केट में भीषण आग, दूर-दूर से दिखाई दे रही लपटें यहां शुक्रवार देर रात अचानक एक दुकान में आग लग गई। इसके बाद आसपास की दुकानों में रखे लकड़ी के सामान ने आग पकड़ ल...