शाहबेरी और आसपास निर्बाध बिजली मिलेगी
नोएडा, मई 23 -- ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट के शाहबेरी और आसपास के इलाके में अब निर्बाध बिजली आपूर्ति की जा सकेगी। शाहबेरी गांव में करीब सात करोड़ रुपये की लागत से निर्मित बिजली उपकेंद्र का शनिवार को लोकार्पण किया गया। इससे क्षेत्र के हजारों उपभोक्ताओं को बेहतर, निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी। अधिकारी के मुताबिक विद्युत उपकेंद्र में 10 एमवीए क्षमता के दो ट्रांसफार्मर लगाए गए हैं, जिससे क्षेत्र में बढ़ती बिजली मांग को पूरा करने में सहायता मिलेगी। इस उपकेंद्र के माध्यम से शाहबेरी, क्रॉसिंग रिपब्लिक, गौर सिटी, पंचशील ग्रीन, सेक्टर-1, सेक्टर-12, सुपरटेक इको विलेज, आम्रपाली, रोजा जलालपुर और आसपास के अन्य आवासीय और व्यावसायिक क्षेत्रों को फायदा मिलेगा। यह भी पढ़ें- शाहबेरी और आसपास निर्बाध बिजली मिलेगी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.