शाहबाद सीएचसी में भ्रष्टाचार का आरोप, कार्रवाई की मांग
रामपुर, मार्च 1 -- भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के पदाधिकारियों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहबाद में कथित भ्रष्टाचार और अनियमितताओं को लेकर उप जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में स्वास्थ्य केंद्र में बिना आए स्टाफ की हाजिरी लगाए जाने तथा डिलीवरी के नाम पर अवैध वसूली के आरोप लगाए गए हैं। केंद्र में तैनात कुछ स्टाफ पर बिना ड्यूटी किए उपस्थिति दर्ज कराने का आरोप है। साथ ही प्रसव कराने के नाम पर मरीजों से धनराशि लेने की शिकायत भी की गई है। संगठन ने यह भी आरोप लगाया कि पूर्व में आयुष्मान योजना से जुड़े प्रकरणों में जांच के बावजूद संबंधित अधिकारियों पर प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की है। साथ ही वर्तमान अधीक्षक को हटाने की भी मांग उठाई गई है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.