रामपुर, मार्च 5 -- शाहबाद। क्षेत्र के कई स्थानों पर होली के हुड़दंग में मारपीट की घटनाएं सामने आई हैं। कई लोग जख्मी हुए हैं। पुलिस ने मामले दर्ज कर कार्रवाई की है। कोतवाल प्रदीप कुमार ने बताया कि छिटपुट मामलों को छोड़कर कोई बड़ी घटना सामने नहीं आई। नगर के मोहल्ला मंगोली में मामूली कहासुनी में बुजुर्ग राधेश्याम और किशोर को कुछ लोगों ने पीटकर जख्मी कर दिया। दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। दूसरी ओर मोहल्ला दीवान में कबूतर चोरी का विवाद उखड़ गया। बुजुर्ग सलीम पर लोगों ने धारदार हथियार से जानलेवा हमला बोल दिया। पुलिस ने मोहल्ले के ही हाशिम, राजा, भूरा, समीर और शालीन सहित पांच लोगों पर केस दर्ज कर लिया। परिजनों के अनुसार, पिछले कुछ समय से उनके कबूतर चोरी हो रहे थे। हाल ही में एक कबूतर गिर जाने को लेकर बच्चों के बीच कहासुनी हुई थी, जो बाद म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.