रामपुर, मार्च 26 -- सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए टीकाकरण अभियान शाहबाद क्षेत्र में बुधवार को शुरू किया जाएगा। सीएचसी अधीक्षक डा. मोहित रस्तोगी ने बताया कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य किशोरियों को इस गंभीर बीमारी से समय रहते सुरक्षा प्रदान करना है। यह अभियान विशेष रूप से 14 वर्ष की बालिकाओं के लिए है, जिन्हें ह्यूमन पैपिलोमावायरस (एचपीवी) वैक्सीन लगाई जाएगी। बताया कि सर्वाइकल कैंसर महिलाओं में होने वाली एक गंभीर बीमारी है, जिसे समय पर टीकाकरण के माध्यम से काफी हद तक रोका जा सकता है। टीकाकरण के लिए एमयूविन पोर्टल पर पंजीकरण कराया जा सकता है। इसके अतिरिक्त, आशा कार्यकर्ता, एएनएम या नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क कर भी इस संबंध में जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.