रामपुर, मई 8 -- शाहबाद। पानी की पाइपलाइन के लिए सड़क खुदाई गुरुवार को बारिश के बाद लोगों के लिए मुसीबत बन गई। खुदाई के दौरान सड़क किनारे डाली गई मिट्टी बारिश में फैलकर कीचड़ और फिसलन बन गई। नतीजतन, हालात ऐसे रहे कि लोग पैदल चलने तक से कतराते नजर आए, जबकि बाइक सवारों को सबसे ज्यादा परेशानी उठानी पड़ी। जल निगम की ओर से जल जीवन मिशन के तहत नगर में पानी की टंकी और पूरे नगर में पाइपलाइन बिछाई जा रही है। इस समय नवाब मार्केट के सामपे डाकखाने वाली सड़क पर अस्तल मंदिर होते हुए बिलाल मस्जिद तक पाइपलाइन डालने के लिए खुदाई की गई है। कार्य पूरा होने के बाद गड्ढों को मिट्टी डालकर भर तो दिया गया, लेकिन सड़क से अतिरिक्त मिट्टी नहीं हटाई गई। गुरुवार दोपहर हुई झमाझम बारिश के बाद यही मिट्टी कीचड़ में बदल गई और पूरे रास्ते पर फैल गई। मोहल्ला अमीर अली खां समे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.