रामपुर, अप्रैल 30 -- शाहबाद। घर में अकेली विवाहिता से छेड़छाड़ मामले में पुलिस ने आरोपी युवक पर केस दर्ज कर लिया है। एक गांव निवासी महिला के अनुसार वह 20 अप्रैल को घर पर अकेली थी। इसी दौरान गांव का ही युवक रणधीर उर्फ हऊआ वहां आ गया। आरोप है कि आरोपी ने अकेला देखकर महिला के साथ छेड़छाड़ की। इसके बाद बुरी नियत से दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...