रामपुर, जून 22 -- रविवार को शाहबाद में उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब एक विवाहिता को साथ ले जाने के आरोप में सभासद के पुत्र को महिला के परिजनों ने रोक लिया। दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक कहासुनी और हंगामा होता रहा, जिससे मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, महिला के परिजनों को सूचना मिली थी कि एक सभासद का पुत्र विवाहिता को अपने साथ लेकर जा रहा है। जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए और रास्ते में दोनों को रोक लिया। इसके बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और विवाद बढ़ गया। घटना की चर्चा पूरे इलाके में होती रही। मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह माहौल शांत कराने का प्रयास किया। हालांकि, मामले को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं। परिजनों ने सभासद पुत्र पर गंभीर आरोप लगाए हैं। घटना के दौरान काफी संख्या में लोग एकत...