रामपुर, फरवरी 27 -- शाहबाद। तहसील प्रशासन के खिलाफ वकीलाें की कलमबंद हड़ताल गुरुवार को भी जारी रही। तीसरे रोज वकीलों ने तहसील परिसर में अधिकारियों के खिलाफ जुलूस निकाला और धरने पर बैठक नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि मांगें पूरी होने तक उनका आंदोलन नहीं थमेगा, बल्कि और धारदार होता जाएगा। इस संदर्भ में शाहबाद एसडीएम आशुतोष कुमार का पक्ष जानने का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका। बुधवार को अधिवक्ताओं ने तहसील के निरीक्षण पर आए एडीएम (एफआर) को ज्ञापन सौंपकर तहसील कार्यालयों और न्यायालयों में भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे। उनका कहना है कि खासतौर पर तहसीलदार कार्यालय और कोर्ट में बिना सुविधा शुल्क के कोई कार्य नहीं किया जा रहा है। इसी के विरोध में अधिवक्ता बुधवार से बेमियादी कलमबंद हड़ताल पर हैं। गुरुवार को भी वकीलों ने कामकाज ठप रखा। ...