रामपुर, फरवरी 28 -- तहसील परिसर में कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ वकीलों की कलमबंद हड़ताल शुक्रवार को चौथे दिन भी जारी रही। वकीलों ने परिसर में जुलूस निकालकर अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की। इतना ही नहीं, वकीलों ने आंदोलन को धार देते हुए चौथे रोज चेंबर और बार सभागार बंद रखा। बुधवार को अधिवक्ताओं ने तहसील के निरीक्षण पर आए एडीएम (एफआर) को ज्ञापन सौंपकर तहसील कार्यालयों और न्यायालयों में भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे। उनका कहना है कि खासतौर पर तहसीलदार कार्यालय और कोर्ट में बिना सुविधा शुल्क के कोई कार्य नहीं किया जा रहा है। इसी के विरोध में अधिवक्ता बुधवार से बेमियादी कलमबंद हड़ताल पर हैं। शुक्रवार को लगातार चौथे दिन वकीलों ने कामकाज ठप रखा। तहसील परिसर में जुलूस निकाला और धरने पर बैठ गए। वकीलों ने चेंबर भी बंद रखे। इस दौरान एसडीएम और तहसीलदार के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.