रामपुर, मार्च 11 -- शाहबाद। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) परीक्षा में शाहबाद की पहली सफल कंडीडेट गुलफिजा को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। मंगलवार को पूर्व विधायक अफरोज़ अली खान के नेतृत्व में कांग्रेस नेता गुलफिजा के आवास पहुंचे और उनकी उपलब्धि पर खुशी जताई। अफरोज़ अली खान ने कहा कि साधारण किसान परिवार की बेटी गुलफिज़ा ने बिना कोचिंग के कड़ी मेहनत के दम पर यूपीएससी में 535वीं रैंक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। इसी क्रम में नगर के इस्लामिया जूनियर हाईस्कूल के प्रिंसिपल नसीयत अली भी छात्रा के घर पहुंचे और उन्हें मुबारकबाद दी। इस दौरान कांग्रेस पूर्व जिला अध्यक्ष धर्मेन्द्र देव गुप्ता, ब्लॉक अध्यक्ष बाबू फौजी, जिला महासचिव शप्पू अंसारी, पूर्व शहर अध्यक्ष नोमान खान, सलमान समेत अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान ...