रामपुर, मार्च 19 -- नगर पंचायत की पानी सप्लाई की मुख्य लाइन फट गई। इससे कई मोहल्लों की जलापूर्ति दो दिनों तक ठप रही। मरम्मत कार्य के बाद बुधवार को लाइन ठीक कराई गई, लेकिन पानी साफ होने तक जलापूर्ति नहीं दी गई। भमौरा-बिलारी स्टेट हाईवे का चौड़ीकरण चल रहा है। यह हाईवे शाहबाद नगर से होकर गुजर रहा है। जिसके चलते चौड़ीकरण की जद में आ रहे बिजली पोल को विभाग शिफ्ट करा रहा है। सोमवार को शिफ्टिंग के काम के दौरान नगर में पशु अस्पताल के सामने मुख्य पाइप लाइन फट गई। इससे नगर के फर्राशान, नईबस्ती समेत बड़े मोहल्लों में जलापूर्ति बाधित हो गई। मंगलवार और बुधवार दो दिनाें तक नगर पंचायत की टीम मरम्मत में जुटी रही। बुधवार शाम तक पाइपलाइन की मरम्मत कर दी गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.