रामपुर, दिसम्बर 17 -- मिट्टी खनन करने वाले बेखौफ हो गए हैं। शाहबाद में अवैध खनन कर बिना नंबर डंपरों से मिट्टी का खुलेआम परिवहन किया जा रहा है। बेरोकटोक व्यस्त सड़कों से गुजर रहे डंपर जन-जीवन पर खतरा बने हुए हैं। इसकी लगाकर शिकायतें मिलने पर प्रशासन ने चेक पोस्ट स्थापित करा दी है। इस बाबत पीटीओ से बात करने का प्रयास किया गया, लेकिन संपर्क नहीं हो सका। रामपुर में नए जिला अधिकारी आने के बाद मिट्टी का खनन कुछ समय के लिए रुक गया था। लेकिन अब फिर से शाहबाद में मिट्टी के अवैध खनन ने जोर पकड़ लिया है। लेकिन इस बार मिट्टी कारोबारियों ने नया तरीका निकाला है। वे खनन करने के बाद बिना नंबर प्लेट लगे डंपरों से मिट्टी का परिवहन कर रहे हैं। ऐसे में कोई हादसा हुआ तो डंपर को पहचानना बेहद मुश्किल होगा। हैरानी की बात यह है कि ये डंपर दिन में बिना रोकटोक के ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.