शाहबाद में बाइक को ट्रक ने रौंदा, संभल के ग्रामीण की मौत
रामपुर, मई 20 -- मंगलवार शाम साढ़ू के घर से लौट रहे संभल के युवक की बाइक को ट्रक ने रौंद दिया। हादसे में जख्मी युवक को सीएचसी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। संभल जिला अंतर्गत शाहबाद के सीमावर्ती गांव धनुपुरा निवासी दीपक उर्फ गुड्डू (25) पुत्र रामप्रकाश शाहबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव करैथी में आया था। परिजनों के अनुसार यहां उसके साढ़ू सत्यपाल का घर है और दीपक को बिजली का बिल जमा करना था। इसलिए पड़ोसी गांव करैथी गया था। मेहमानदारी और काम निपटाने के बाद वह बाइक से वापस अपने गांव जा रहा था। रास्ते में रामपुर-संभल के बॉर्डर पर ट्रक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में वह बुरी तरह जख्मी हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस उसे लेकर सीएचसी पहुंची, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.