शाहबाद में पीएम स्वनिधि गलियारा बनाने की मांग
रामपुर, जून 25 -- कांग्रेस नगर अध्यक्ष शाजमान आर्यन ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर रामपुर की तर्ज पर शाहबाद में पीएम स्वनिधि गलियारा विकसित कराने की मांग की है। उनका कहना है कि इससे रेहड़ी-पटरी और छोटे व्यापारियों को व्यवस्थित स्थान मिलेगा, जबकि अतिक्रमण व जाम की समस्या में भी कमी आएगी। उन्होंने नगर में उपयुक्त स्थान चिन्हित कर गलियारा विकसित कराने की मांग करते हुए कहा कि इससे यातायात व्यवस्था सुधरेगी, नगर की सुंदरता बढ़ेगी और स्ट्रीट वेंडरों को रोजगार के बेहतर अवसर मिलेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.