रामपुर, मार्च 23 -- हिंदू नववर्ष के उपलक्ष्य में शाहबाद नगर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से पथ संचलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम से पहले सभी स्वयंसेवक नगर स्थित श्री राम जूनियर हाई स्कूल में एकत्र हुए, जहां सह जिला कार्यवाह अरुण कुमार का बौद्धिक हुआ। इसके बाद पथ संचलन नगर के प्रमुख मार्गों बजरंग चौक, कोतवाली, रामपुर चौराहा, ब्लॉक, सीएचसी और बिलारी चौराहा होते हुए पुनः विद्यालय परिसर में संपन्न हुआ। पूरे मार्ग में स्वयंसेवकों ने अनुशासन और एकरूपता का परिचय दिया।समापन पर सहजिला कार्यवाह अरुण कुमार ने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए संगठन की विचारधारा और सामाजिक दायित्वों पर प्रकाश डाला।इस दौरान नगर संचालक उमेश रस्तोगी, नगर कार्यवाह कपिल शर्मा, सह नगर कार्यवाह अमर कुमार, अंकुर, पंकज बरनवाल, राजेश कुमार, हिमांशु दिवाकर, भागीरथ, सतीश, प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.