रामपुर, अप्रैल 20 -- शाहबाद। कोतवाली शाहबाद के प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने क्षेत्र में पतंग व मांझा बेचने वाली दुकानों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान प्रतिबंधित चाइनीज़ मांझे की बिक्री को लेकर विशेष जांच की गई। पुलिस ने दुकानदारों को सख्त हिदायत दी कि किसी भी हालत में चाइनीज़ मांझा न बेचें। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार ने बताया कि यह मांझा राहगीरों व पक्षियों के लिए बेहद खतरनाक होता है। चेकिंग के दौरान दुकानों के स्टॉक की जांच की गई और चेतावनी दी गई कि प्रतिबंधित मांझा मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही लोगों से सुरक्षित मांझे का ही उपयोग करने और अवैध बिक्री की सूचना पुलिस को देने की अपील की गई। यह भी पढ़ें- मरकच्चो में आधा दर्जन दुकानों की जांच, वसूला गया जुर्माना

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...