शाहबाद में गैस रीफिलिंग के दौरान धधकी मारुति वैन, बाल-बाल बचा चालक
रामपुर, मई 3 -- शाहबाद। शाहबाद नगर में रविवार सुबह एलपीजी गैस रीफिलिंग के दौरान मारुति वैन में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते वैन आग का गोला बन गई। धधकती वैन से ऊंची लपटें उठने लगीं। जिसे देख मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। मोहल्ला हकीमान निवासी हरचरन टैक्सी में मारुति वैन चलाकर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। रविवार को वह रामलीला मैदान के पीछे खड़ी अपनी वैन में एलपीजी गैस रिफिल करा रहे थे। इसी दौरान अचानक आग भड़क उठी। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही पलों में पूरी वैन लपटों में घिर गई। चालक ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। वहीं कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
घटनास्थल का निरीक्षण शाहबाद कोतवाली में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.