शाहबाद में खनन चेक प्वाइंट पर कर्मचारी को रौंदने की कोशिश, केस
रामपुर, अप्रैल 2 -- मंडी समिति के पास बनी चेक पोस्ट पर बैरिकेडिंग तोड़कर भागे डंपर चालक के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। मामले में संग्रह अमीन की ओर से तहरीर दी गई, जिसमें चालक पर टीम पर डंपर चढ़ाने की कोशिश करने का आरोप लगाया गया है। मंगलवार सुबह घटना का एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ था, जिसमें डंपर अवैध खनन रोकने के लिए लगाए गए बैरियर को तोड़ते हुए फरार होता दिखाई दे रहा था। इस दौरान डंपर एक बैरियर को अपने साथ घसीटता हुआ भी ले गया। मौके पर मौजूद विभागीय वाहन ने उसका पीछा किया, लेकिन चालक भागने में सफल रहा। बुधवार को संग्रह अमीन महिपाल सिंह ने चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। उन्होंने बताया कि वह होमगार्ड के साथ ड्यूटी पर तैनात थे और सुबह डंपर को रोकने का इशारा किया गया था। आरोप है कि चालक ने रफ्तार बढ़ाते हुए उन पर डंपर चढ़ाने की को...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.