रामपुर, मार्च 19 -- गुरुवार सुबह शाहबाद-बिलारी स्टेट हाइवे पर तेज रफ्तार कार ने बाइक को रौंदा दिया। हादसे में बाइक सवार दंपति की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद कार चालक ने ही पुलिस को फोन करके हादसे की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चालक को हिरासत में ले लिया गया। नगर के मोहल्ला भीतरगांव निवासी लक्ष्मी प्रसाद (42) पुत्र रामप्रसाद मुरादाबाद जनपद के पाकबड़ा स्थित आईएफटीएम यूनिवर्सिटी में शिक्षक की नौकरी करते थे। नौकरी के सिलसिले में वह पाकबड़ा के पास समातल में किराए पर परिवार के साथ रहते थे। कृषि कार्ड के पैसे निकालने के लिए बुधवार सुबह लक्ष्मी और उनकी पत्नी पुष्पा (40) दोनों बच्चों को समातल में छोड़कर अपने घर भीतरगांव आ गए थे। रात घर पर गुजारने के बाद गुरुवार सुबह दोनों बाइक से ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.