रामपुर, अप्रैल 10 -- शाहबाद। शाहबाद-रामपुर मार्ग पर बुधवार देर रात एक अनियंत्रित कंटेनर ने बाइक सवार दो दोस्तों को रौंद दिया। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बरेली के निजी अस्पताल ले जाते समय एक युवक ने दम तोड़ दिया, जबकि दूसरे की हालत नाजुक बनी हुई है। मृतक सात बहनों का इकलौता भाई था, जिसकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र की सैनिक कॉलोनी निवासी देवेंद्र उर्फ देव (24) और बहेड़ी निवासी कृष्ण अवतार (26) जल निगम के ठेकेदार थे। सैफनी में उनका अमृत 2.0 योजना के तहत काम चल रहा था। बुधवार रात करीब 11 बजे दोनों बाइक से वापस बरेली लौट रहे थे। इसी दौरान शाहबाद मंडी समिति के पास पीछे से आ रहे शादी के सामान से लदे कंटेनर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।हादसे के बाद पुलिस ने दोनों घायलों को एम्बुलें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.