शाहबाद में अकीदत और रंजोगम के साथ निकला चेहल्लुम का जुलूस
रामपुर, अगस्त 5 -- शाहबाद। मंगलवार को कर्बला के शहीदों की याद में चेहल्लुम का पारंपरिक जुलूस अकीदत और रंजोगम के साथ निकाला गया। नवासा-ए-रसूल हजरत इमाम हुसैन की शहादत के चालीसवें दिन अजादारों ने मातम कर कर्बला के बलिदान को याद किया। कोतवाली गेट से निकला जुलूस पारंपरिक मार्गों से होता हुआ कर्बला पहुंचा। बारिश के बावजूद अकीदतमंदों का जोश कम नहीं हुआ और 'या हुसैन' की सदाओं के बीच मातम जारी रहा। देर शाम ताजियों को सुपुर्द-ए-खाक किया गया। पूरे आयोजन के दौरान सीओ देवकीनंदन और कोतवाल रणवीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल मुस्तैदी से तैनात रहा। यह भी पढ़ें- Ambedkar Nagar News: परंपरागत ताजिया जुलूस निकाल शब्बेदारी का किया आयोजन यह भी पढ़ें- Balrampur News: चेहल्लुम पर ताजियों के दीदार को उमड़ी अकदतमंदों की भीड़ यह भी पढ़ें- Etawah Auraiya News: या ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.