रामपुर, फरवरी 22 -- शाहबाद। शाहबाद में उच्च शिक्षा को बेहतर सुविधाएं देने की दिशा में सरकार ने अहम कदम उठाया है। नवनिर्मित राजकीय महाविद्यालय के लिए शासन ने 17 लाख रुपये की राशि जारी की है। इस धनराशि का उपयोग महाविद्यालय में पुस्तकें, प्रयोगशाला उपकरण और फर्नीचर की व्यवस्था पर किया जाएगा। इस संबंध में शासन के विशेष सचिव ने उच्च शिक्षा निदेशक को आवश्यक निर्देश जारी किए हैं। निर्देश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि जारी की गई धनराशि का उपयोग हर हाल में 31 मार्च 2026 तक सुनिश्चित किया जाए। गुरुवार को इस संबंध में शासन की ओर से दो अलग-अलग शासनादेश भी जारी किए गए। शासनादेश के अनुसार मुख्यमंत्री की घोषणा के क्रम में महाविद्यालय को यह धनराशि उपलब्ध कराई गई है। इसमें से 2 लाख रुपये प्रयोगशाला उपकरणों की खरीद, 1 लाख रुपये पुस्तकों की व्यवस्था और 14...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.