रामपुर, जनवरी 3 -- स्वास्थ्य विभाग में आयुष्मान कार्ड बनाने में लापरवाही सामने आने पर डीएम ने शुक्रवार को कड़ा रुख अपनाया। समीक्षा के दौरान शाहबाद और सैदनगर के चिकित्सा प्रभारी का 15 दिन का वेतन काट दिया है। शाहबाद के चिकित्सा प्रभारी को मुख्यालय से संबद्ध कर दिया है। विकास भवन सभागार में समीक्षा बैठक में डीएम ने आयुष्मान कार्ड निर्माण की धीमी प्रगति पर गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कि शेष बचे पात्र लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड शीघ्रता से बनाए जाएं। हर रोज कम से कम पांच हजार लाभार्थी व्यक्तियों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाने के निर्देश दिए हैं। डीएम ने कहा कि विशेष अभियान चलाकर एक माह के अंदर बचे सभी लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बना दिए जाएं। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि कार्य में लापरवाही, उदासीनता अथवा शिथिलता किसी भी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.