शाहबाद और दिल्ली के बीच होगी ख़िताबी भिड़ंत
हल्द्वानी, जून 23 -- नैनीताल। 100वीं अखिल भारतीय ट्रेडर्स कप हॉकी प्रतियोगिता के दोनों सेमीफाइनल मुकाबले बेहद रोमांचक रहे। कड़े संघर्ष के बाद शाहबाद-11 और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली ने जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया।पहले सेमीफाइनल में शाहबाद-11 और ऋषि मार्कंडेय हॉकी क्लब शाहबाद के बीच मुकाबला खेला गया।शाहबाद-11 ने 8-7 से जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बनाई।दूसरे सेमीफाइनल में साई लखनऊ और श्याम लाल कॉलेज दिल्ली आमने-सामने रहे। श्याम लाल कॉलेज दिल्ली ने 4-2 से मुकाबला अपने नाम कर फाइनल में प्रवेश किया।प्रतियोगिता के निदेशक राजेश चौधरी रहे। तकनीकी अधिकारियों की जिम्मेदारी अमित कटारिया, अमर नेगी, अरविंद पांडे और राहुल राज ने निभाई, जबकि अंपायर मैनेजर पंकज त्यागी रहे|फाइनल मुकाबला कल 24 जून को खेला जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.