मुजफ्फरपुर, अप्रैल 4 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। अहियापुर थाना क्षेत्र के शहबाजपुर के युवक रजनीश कुमार उर्फ गोलू को जान से मारने की धमकी दी गई है। मामले में उसके पिता सुनील शाही ने थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। इसमें एक मोबाइल धारक को आरोपित किया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि दो अप्रैल की शाम करीब 07:49 बजे उनके बेटे के मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आई और जान से मारने की धमकी दी गई। मोबाइल धारक कृष्णा यादव मीनापुर इलाके का रहने वाला है। वर्तमान में वह नाजिरपुर बांध के पास रहता है। थानेदार रोहन कुमार ने बताया कि दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.