आरा, जून 24 -- शाहपुर। भरत तिवारी को श्रद्धांजलि अर्पित करने और उनके परिजनों को न्याय दिलाने की मांग को लेकर बिलौटी गांव में आयोजित महापंचायत में स्थानीय भाजपा विधायक राकेश रंजन ओझा और राजद के पूर्व विधायक राहुल तिवारी की गैरमौजूदगी पर चर्चा होती रही। मंच से भी इसका जिक्र किया गया। हालांकि दोनों नेताओं की ओर से महापंचायत में शामिल नहीं होने को लेकर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। यह भी पढ़ें- शाहपुर विधायक और पूर्व विधायक की गैरमौजूदगी पर चर्चाप्रशासन की तत्परता -------- अलर्ट पर रहा प्रशासन, चप्पे-चप्पे पर रही पुलिस बिहिया। निज संवाददाता महापंचायत को लेकर पुलिस और प्रशासनिक अमला सुबह से ही पूरी तरह चौकस और अलर्ट मोड पर दिखा। स्थानीय स्थिति और संवेदनशीलता को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे, ताकि कानून-व्यवस...