मुजफ्फर नगर, अप्रैल 9 -- शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव हजूरनगर निवासी एक युवती साइबर ठगी का शिकार हो गई। ठगों ने उसे अपने जाल में फंसाकर करीब पांच लाख रुपये की धनराशि हड़प ली। पीड़िता ने मामले में थाना शाहपुर में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।गांव हजूरनगर निवासी इकरा ने पुलिस को बताया कि गत 27 फरवरी को उसके मोबाइल फोन पर मोज ऐप पर एक विज्ञापन दिखाई दिया। जैसे ही उसने उस विज्ञापन पर क्लिक किया, उसके पास व्हाट्सएप कॉल आई। कॉल करने वाले व्यक्ति ने अपना नाम डॉ. हिदायतुल्ला खान बताया और कहा कि उसके नाम एक गिफ्ट पार्सल कोरियर किया है। आरोपी ने गिफ्ट प्राप्त करने के लिए कस्टम चार्ज जमा करने की बात कही। पहले चरण में उसने 15 हजार रुपये उवेश खान नाम के व्यक्ति की यूपीआई आईडी पर डलवा लिए। इसके बाद आरोपी लगातार फोन कर उसे अलग-अलग बहाने से डराता और ...