शाहपुर में संदिग्ध परिस्थिति में महिला का शव बरामद
मधेपुरा, मई 29 -- ग्वालपाड़ा, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के शाहपुर फुलवरिया वार्ड 13 में संदेहास्पद स्थिति में एक महिला का शव बरामद किया गया। मृतका की पहचान फुलवरिया निवासी जमुनी खातून (19) पत्नी मो. रईस के रूप में की गयी। मृतका के चेहरे और गले पर जख्म के निशान रहने के कारण उसकी हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। दबी जुबान लोगों के बीच यह भी चर्चा रही कि महिला ने खुदकुशी की होगी। घटना के बाद से मृतका का पति मो. रईस घर से फरार है। शुक्रवार को 11 बजे दिन में पुलिस को घटना की सूचना मिली। यह भी पढ़ें- शाहपुर में संदिग्ध परिस्थिति में महिला का शव बरामदमृतका का शव सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष संतोष कुमार दल - बल के साथ मौके पर पहुंच गए। मृतका का शव घर के बरामदे में चौकी पर पड़ा मिला। गले में काला स्याह निशान और चेहरे पर जख्म के निशान पाए गए। घ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.