हाजीपुर, मई 24 -- जंदाहा प्रखंड के शाहपुर गांव स्थित सौतीनिया इंडा फ़न्ना पोखर बाबा योगी स्थान के समीप आयोजित 9 दिवसीय श्री हनुमत महायज्ञ, पार्थिव रुद्राभिषेक पूजन एवं संगीतमय श्रीराम कथा को लेकर रविवार को भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई।

महायज्ञ का आयोजन शाहपुर स्थित बाबा योगी स्थान के समीप आयोजित महायज्ञ स्थल से हाथी, घोड़ा एवं बैंड बाजा के साथ कलश शोभा यात्रा निकाली गई जो उच्च विद्यालय रोहुआ परिसर में पहुंची। जहां गंगा घाट से लाए गए गंगाजल को कलश में जल भरी कर करीब 8 किलोमीटर की पैदल यात्रा करते नगर भ्रमण कर महायज्ञ स्थल पर बनी यज्ञ मंडप में कलश स्थापित की गई। वाराणसी से पधारे आचार्य जेपी जी एवं विश्वजीत जी की टीम के अलावा आचार्य ऋषिकेश झा द्वारा पूर्ण विधि विधान से वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ कलश में जल भरी कराकर महायज्ञ स्थल पर कलश स्थ...