मुजफ्फर नगर, जनवरी 7 -- शाहपुर थाना क्षेत्र में अलग अलग दो हादसों में 12 वर्षीय बच्ची समेत तीन की मौत हो गयी। पहला हादसा शाहपुर सौरम मोड़ पर हुआ। हादसे में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गयी, जबकि उसका साथी घायल हो गया। वही दूसरे हादसे में ट्रक ने डग्गामार वाहन में टक्कर मार दी। हादसे में 12 साल की बच्ची समेत दो की मौत हो गयी। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। भीड़ ने ट्रक चालक को मौके पर पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। बुढाना थाना क्षेत्र के गांव इटावा निवासाी जमशेद अपने साथी जगवीर के साथ बाइक पर सवार होकर अपने गांव वापस लौट रहा था। शाहपुर-सौरम मोड पर उनकी बाइक में आल्टो कार ने टक्कर मार दी। हादसे में जमशेद की मौके पर मौत हो गयी, जबकि उसका साथी घायल हो गया। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल भिजवा दिया। दूसरा हादसा शाहपुर में...