भभुआ, मार्च 13 -- पेज चार भगवानपुर। थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव में सरसों की फसल लगे खेत में शौच करने गये युवक से मारपीट की गई। झगड़ा छुड़ाने गई उसकी भाभी की भी पिटाई कर दी गई। दोनों घायलों को परिजनों द्वारा सदर अस्पताल लाया गया, जहां के चिकित्सक द्वारा उन्हें इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर उनका इलाज किया जा रहा है। घायलों में शाहपुर गांव निवासी मुराहु बिंद के 19 वर्षीय पुत्र मुकेश कुमार एवं घायल युवक की भाभी दुलार देवी शामिल हैं। वह मुन्ना कुमार की पत्नी है। घायल युवक द्वारा बताया गया कि सरसों की फसल के खेत में शौच कर रहे थे। उसी का विरोध करते हुए गांव के ही पांच लोगों ने लाठी-डंडे से मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया। घायल युवक ने बताया कि इस मामले में थाना में आवेदन दिया जाएगा। घटना की सूचना पर घायलों के रिश्तेदार भी अस्पताल पहुंच गए हैं। (हि.प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.