मुजफ्फर नगर, अप्रैल 27 -- मुजफ्फरनगर थाना शाहपुर पुलिस द्वारा "ऑपरेशन सवेरा" अभियान के अंतर्गत चार अवैध मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। इन सभी तस्करों के पास से 3.802 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ चरस बरामद किया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 70-80 लाख रुपये बताई गई है।एसएसपी संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अक्षय संजय महाडीक, क्षेत्राधिकारी बुढ़ाना गजेन्द्र पाल सिंह तथा थानाध्यक्ष शाहपुर गजेन्द्र सिंह के नेतृत्व में थाना शाहपुर पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों का क्रय-विक्रय करने वाले अभियुक्तों को शनिवार की रात्रि धनायन रोड पर सोरम रजवाहे की पुलिया के पास गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों ने अपना नाम 24 वर्षीय आसिफ पुत्र दिलशाद उर्फ काला निवासी ग्राम परासौली थाना बुढ़ाना, 25 वर्षीय रिजवान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.