गोरखपुर, मार्च 11 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। शाहपुर उपकेंद्र से जुड़े इलाकों में मंगलवार सुबह 11 बजे अचानक तीन विद्युत आपूर्ति बंद होने से 22 हजार उपभोक्ता परेशान हो गए और उनकी दिनचर्या प्रभावित हुई। यह कटौती बिना किसी पूर्व सूचना की गई। लोग बिजली विभाग में फोन करके और वहां जाकर इसका कारण पूछने लगे। महिलाओं का घरेलू कामकाज प्रभावित होने के साथ छोटे कारोबार भी प्रभावित हुए। शाहपुर इलाके में सुबह नाश्ता बनाने और बच्चों को स्कूल भेजने के बाद गृहणियां घर का अन्य कार्य निपटा रही थी। तभी 11 बजे अचानक बिजली कट गई। कामकाज के बीच में बिजली कटने से महिलाएं परेशान हो गई। बिजली के साथ ही पानी की आपूर्ति बंद होने से लोगों को परेशानी और बढ़ गई। बिना पूर्व सूचना के बिजली कटने का कारण जानने लिए शाहपुर उपकेंद्र का फोन घनघनाने लगा। स्पष्ट जानकारी नहीं मिलन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.