शाहपुर बिलौटी में शौचालय निर्माताओं का सम्मान
आरा, सितम्बर 30 -- शाहपुर। प्रखंड की बिलौटी पंचायत के महादलित टोला वार्ड-चार में स्वच्छता ही सेवा-2026 कार्यक्रम के तहत शौचालय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिन लाभार्थियों ने अपने घर में शौचालय का निर्माण पूरा कर लिया था, उन्हें मंच पर बुलाकर फूल-माला पहनाकर सम्मानित किया गया। उपस्थित जनसमुदाय ने तालियां बजाकर उनका हौसला बढ़ाया। इस अवसर पर लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के जिला समन्वयक, ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन के जिला सलाहकार और आईटीसी मिशन सुनहरा कल / वाश संस्थान के जिला समन्वयक ने ग्रामीणों से अपील की कि जो परिवार अब तक शौचालय नहीं बना पाए हैं, वे जल्द से जल्द शौचालय का निर्माण करा लें। उन्होंने बताया कि शौचालय निर्माण पर सरकार द्वारा 12 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाती है और अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ भी प्राथमिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.