आरा, मार्च 10 -- शाहपुर। शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक राकेश रंजन ओझा ने शाहपुर बाजार में सरकारी बस स्टैंड बनाने की मांग की है। स्टैंड नहीं होने से आम यात्रियों को बड़ी परेशानी उठानी पड़ती है। पिछले दिनों विधानसभा में शून्य काल में उठाये गये सवाल पर सरकार की ओर से नगर विकास एवं अवास विभाग को पत्र भेज आवश्यक कार्रवाई के लिए दिशा-निर्देश दिया गया है। नगर पंचायत शाहपुर ने सरकार के पत्र के आलोक में कहा है कि बाजार में बस स्टैंड बनाने के लिए सरकारी जमीन को चिह्नित किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.