मुजफ्फर नगर, मार्च 16 -- शाहपुर थाना पुलिस ने चैकिंग के दौरान अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों से पुलिस ने 32 बोर के सात पिस्टल, तीन तमंचे, कारतूस व एक कार बरामद की है। गिरफ्तार आरोपी विभिन्न जनपदों में अवैध हथियारों की सप्लाई कर रहे थे। आरोपी दिल्ली, मुंगेर व मध्यप्रदेश से अवैध हथियार खरीदकर लाते थे। ऑन डिमांड पिस्टल सप्लाई कर रहे थे।पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता करते हुए एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि देर रात शाहपुर थाना प्रभारी गजेन्द्र सिंह पुलिस टीम के साथ कसेरवा पुलिया पर चैकिंग कर रहे थे। पुलिस को सूचना मिली कि तितावी की तरफ से एक कार में सवार होकर संदिग्ध लोग आ रहे है। पुलिस ने घेराबंदी कर कार को रोक लिया। कार से पुलिस ने आकिल निवासी हाजीपुर थाना लोहियानगर जनपद मेरठ, फरहान निवा...