आरा, जनवरी 28 -- शाहपुर। गणतंत्र दिवस पर झंडोत्तोलन के बाद शाहपुर थाने की पुलिस टीम और शाहपुर की पब्लिक टीम के बीच क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। पुलिस टीम ने पब्लिक टीम को 33 रनों से हराया। शाहपुर पुलिस टीम के कप्तान राकेश कुमार, उप कप्तान संजीव कुमार और टीम के कोच थानाध्यक्ष पुलिस निरीक्षक राजेश मालाकार थे, जबकि शाहपुर पब्लिक टीम के कप्तान बंटी पांडे थे। शाहपुर पुलिस टीम की तरफ से विशाल कुमार ने शानदार 102 रन बनाये और ऑलराउंडर उपेंद्र कुमार यादव ने भी अपनी टीम को जिताने मे अहम योगदान दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.