समस्तीपुर, मई 12 -- शाहपुर पटोरी। अनुमंडलीय अस्पताल शाहपुर पटोरी मे मंगलवार को नि:शुल्क कैंसर जांच शिविर एवं जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। जिसमे 70 लोगो को स्वास्थ्य परीक्षण व निःशुल्क इलाज किया गया। आरएस मेमोरियल कैंसर सोसाइटी एवं एसबीआई फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस शिविर में काफी संख्या में लोग शामिल हुए और शिविर में कैंसर से बचाव के तरीके सीखे।

कैंसर के शुरुआती लक्षण शिविर में चिकित्सकों की टीम ने कैंसर के शुरुआती लक्षण, बचाव एवं आधुनिक उपचार पद्धतियों के बारे में लोगो को विस्तार से जानकारी दी। चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अमिताभ रंजन, स्वास्थ्य अधिकारी राजीव कुमार, प्रखंड स्वास्थ्य अधिकारी अर्जुन कुमार आदि ने बचाव व उपचार की जानकारी साझा किया। कार्यक्रम में सवेरा कैंसर हॉस्पिटल पटना के निदेशक डॉ. वीपी सिंह ने बताया कि '...