लखनऊ, मार्च 26 -- महिगंवा थानाक्षेत्र के शाहपुर नजूल गांव में बुधवार को धान के पुआल में आग लगने से गेहूं की खड़ी फसल भी चपेट में आ गई। इससे हनुमंतपुर गांव के किसानों की करीब छह बीघा फसल जल गई। दमकल और ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया जा सका। हनुमंतपुर गांव निवासी किसान राधेश्याम, प्रेमचंद, बीरबल ने बताया कि उनकी गेहूं की फसल शाहपुर नजूल गांव में लगी थी। उसी के पास प्रमोद का धान का पुआल रखा हुआ था। किसी ने उसमें आग लगा दी, जिसकी चपेट में गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। आग लगने से करीब 6 बीघा गेहूं की फसल जल गई। आग की लपटों को निकलता देखकर ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया। इस बीच किसी ने पुलिस कंट्रोल रूम पर आग की सूचना दी। फायर स्टेशन की एक दमकल गाड़ी मौके पर पहुंची और फायर कर्मियों ने फौरन राहत कार्य शुरू कर दिया। दमकल कर्मियों ने कर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.