आरा, मई 27 -- शाहपुर। विधानसभा क्षेत्र के विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने को शाहपुर के विधायक ई राकेश विशेश्वर ओझा ने बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी से मुलाकात की और उन्हें लिखित ज्ञापन सौंपा l इस दौरान शाहपुर क्षेत्र के बिहिया प्रखंड के जादोपुर हाई स्कूल मैदान में स्टेडियम निर्माण, शाहपुर प्रखंड के करनामेपुर स्थित दियारा उच्च विद्यालय में स्टेडियम निर्माण एवं दामोदरपुर पंचायत में उच्च विद्यालय के निर्माण की मांग उठाई l मंत्री मिथिलेश तिवारी ने सभी आवेदनों पर तत्काल स्वीकृति प्रदान करने का आश्वासन दिया l यह भी पढ़ें- शाहपुर के सभी विद्यालय बनेंगे स्तरीय : विधायक यह भी पढ़ें- करछना के डीहा में बनेगा अत्याधुनिक मिनी स्टेडियम

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...